-दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शराब की ब्रिकी पर रहेगी रोक 11कोडपी18तिलैया थाना में बैठक में उपस्थित लोग.11कोडपी 20कोडरमा थाना में बैठक में उपस्थित लोग.11कोडपी 21नवलशाही थाना में बैठक में उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. दोनों समुदाय के लोगों ने शांति व सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा व मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया. लोगों ने शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. मौके पर एसडीपीओ चंद्रेश्वर प्रसाद,मो अली, विजय यादव, प्रसादी यादव, प्रकाश रजक, विनोद राय, मो एहतेशाम आलम, टुपलाल राम, बुंदेल प्रसाद यादव, महताब आलम, एएसआइ लाल बिहारी, संतोष चंद्रवंशी, बसारत अंसारी, हरिदेव सिंह, प्रीतम सिंह, राजकुमार यादव, मुखिया बद्री सिंह आदि मौजूद थे. झुमरीतिलैया. तिलैया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक नगर पर्षद अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांति से मनाने का निर्णय हुआ. वहीं शराब की बिक्री पर पांबदी लगाने तथा 22 व 23 को मूर्ति विसर्जन समय से करने का निर्णय लिया गया. मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एसडीपीओ चंद्रेश्वर प्रसाद, बीडीओ प्रभाष कुमार दता,श्याम सुंदर सिघानियां , सरयु सिंह, वार्ड पार्षद निलम पासवान, बंसत सिंह, बालगोविंद मोदी, धनश्याम तुरी, निरज कर्ण,मनोज साव आदि मौजूद थे.मरकच्चो. नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ नारायण राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने किया. निर्णय लिया गया कि दशहरा व महुर्रम समिति के अध्यक्ष व सचिव बातचीत कर जुलूस निकालने को लेकर रूट व समय का निर्धारण करेंगे. सदस्यों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा शराब पर पांबदी लगाने की मांग की. मौके पर जिप सदस्य रामधन यादव, राजेश सिंह, सुनील सिंह, मुखिया मदन मोहन सिंह, राजीव पांडेय, रामप्रसाद यादव, मुखिया ईश्वर साव, बाबूलाल राम, उप मुखिया बिरजू शर्मा,बबुन मोदी, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे.
-दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
-दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शराब की ब्रिकी पर रहेगी रोक 11कोडपी18तिलैया थाना में बैठक में उपस्थित लोग.11कोडपी 20कोडरमा थाना में बैठक में उपस्थित लोग.11कोडपी 21नवलशाही थाना में बैठक में उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अजय […]
