सी... भाईचारगी से मनायें दुर्गा पूजा व मुहर्रम

सी… भाईचारगी से मनायें दुर्गा पूजा व मुहर्रम सदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक 11 सीएच 11 में शांति समिति की बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य़ चतरा. सदर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा व महुर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता एसडीओ नंदकिशोर लाल ने किया़ बैठक […]

सी… भाईचारगी से मनायें दुर्गा पूजा व मुहर्रम सदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक 11 सीएच 11 में शांति समिति की बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य़ चतरा. सदर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा व महुर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता एसडीओ नंदकिशोर लाल ने किया़ बैठक में दोनों पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारगी के साथ मनाने व शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान, चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था, नियमित बिजली समेत शहर के सभी वार्डों में लाइट लगाने का निर्णय लिया गया़ साथ ही पूजा पंडाल के संचालकों को महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग द्वार बनाने व पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ ने बताया कि पूजा के दौरान शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी को तैनात किया जायेगा़ बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों समेत बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीओ, इंस्पेक्टर समेत अन्य उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >