हजारीबाग. हजारीबाग-रांची मुख्य मार्ग पर डेमोटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. डेमोटांड़ के पास एक साथ चार गाड़ियों की टक्कर हुई. इसमें दो अल्टो, एक सेंट्रो और एक स्कॉरपियो गाड़ी शामिल है. कैसे हुई दुर्घटना : चरही की ओर से आ रही अल्टो गाड़ी ने डेमोटांड़ के पास अचानक ब्रेक मार दिया. जिससे पीछे से आ रही अल्टो आगे की गाड़ी में टकरा गयी.
जिससे अल्टो का शीशा टूट गया. अल्टो के पीछे से आ रहे सेंट्रो गाड़ी ने अल्टो में टक्कर मार दिया. सेंट्रो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया. सेंट्रो के पीछे आ रही स्कॉपियो सीधे सेंट्रो में टकरा गयी. इस गाड़ियों में बैठे लोग बाल-बाल बच गये. आसपास के ग्रामीणों व मुखिया चौधरी साव, समाजसेवी ईश्वर महतो, पिंटू अग्रवाल, पवन महतो ने पुलिस को सूचना देकर जाम को हटाया.
