समाज से भटके लोग मुख्यधारा से जुड़ेंएक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम फोटो – 9सीएच 6 में कार्यक्रम में डीसी, एसपी, डीजे व अन्य, 7 व 8 में कार्यक्रम पेश करते कलाकारप्रतिनिधि, चतराझारखंड की पुनर्वास नीति सबसे आकर्षक है़ समाज से भटके हुए लोग मुख्यधारा से जुड़ कर विकास कार्यों में सहयोग करें. उक्त बातें उपायुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के दौरान कही़ उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं. श्री कुमार ने कहा कि चतरा जिला अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है़ उन्होंने राज्य सरकार की पुनर्वास नीति को जिले के अंतिम गांव तक पहुंचाने की अपील पुलिस से की़ एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उग्रवादियों से समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं. पुलिस अंतिम क्षण में हथियार का इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां किसी सेंट्रल कमेटी के नक्सली के लिए एक करोड़ रुपये की सरेंडर राशि का प्रावधान है. भटके राही नाटक प्रस्तुत किया गयाइस मौके पर उग्रवादियों पर आधारित भटके राही नामक नाटक प्रस्तुत किया गया़ नाटक के माध्यम से उग्रवादियों से हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया़ देशभक्ति गीतों से गूंजा पार्कशहीद विनय भारती पार्क देश भक्ति गीतों से गूंज उठा़ कार्यक्रम के दौरान ऐ मेरे वतन के लोगों…, चक दे इंडिया… संदेश आते हैं… आदि देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के बीच देश प्रेम का जज्बा भरा गया़कई लोग हुए सम्मानित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को सम्मानि किया गया़ इसमें समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक, पुलिसकर्मी व कलाकार शामिल हैं. जिला जज जय प्रकाश नारायण, प्रशिक्षु आइएएस शशि रंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट जेवी तुसिंग, डीडीसी बिरसाय उरांव, डीएसपी प्रवीण कुमार व एसडीपीओ ज्ञान रंजन ने उक्त लोगों को सम्मानित किया़
समाज से भटके लोग मुख्यधारा से जुड़ें
समाज से भटके लोग मुख्यधारा से जुड़ेंएक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम फोटो – 9सीएच 6 में कार्यक्रम में डीसी, एसपी, डीजे व अन्य, 7 व 8 में कार्यक्रम पेश करते कलाकारप्रतिनिधि, चतराझारखंड की पुनर्वास नीति सबसे आकर्षक है़ समाज से भटके हुए लोग मुख्यधारा से जुड़ कर विकास कार्यों में […]
