सर्वे कर्मचारियों के विरुद्ध आंदोलन का नर्णिय

सर्वे कर्मचारियों के विरुद्ध आंदोलन का निर्णयपदमा. रोमी मंदिर के प्रांगण में सर्वे कर्मचारियों के विरुद्ध रैयतों ने बैठक की. हजारीबाग अमीन संघ के अध्यक्ष विजय मेहता ने अध्यक्षता की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वे कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आंदोलन किया जायेगा. रैयतों ने आरोप लगाया कि सर्वे कर्मचारी रैयतों […]

सर्वे कर्मचारियों के विरुद्ध आंदोलन का निर्णयपदमा. रोमी मंदिर के प्रांगण में सर्वे कर्मचारियों के विरुद्ध रैयतों ने बैठक की. हजारीबाग अमीन संघ के अध्यक्ष विजय मेहता ने अध्यक्षता की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वे कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आंदोलन किया जायेगा. रैयतों ने आरोप लगाया कि सर्वे कर्मचारी रैयतों का रकवा कम कर दूसरे के नाम पर चढ़ा कर व अन्य त्रुटि दिखा कर हजारों रुपये वसूल रहे हैं. एक-एक चादर के नक्शा के लिए 250 रुपऐ लिया जाता है. जिसकी रसीद भी नहीं दी जाती. इसके लिये रैयत अगले सप्ताह प्रखंड में बैठक कर सख्त निर्णय लेंगे. रैयतों ने उपायुक्त को पत्र लिख कर इसकी जांच कर सर्वे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर मनोज सिंह, ठकुराज महतो, महावीर ठाकुर, रामचंद्र मेहता, अशोक शर्मा, गुलाब पांडेय, रोहित कुमार, सोनू कुमार,किशोर मेहता समेत कई रैयत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >