चौपारण में पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज दिगज नेताओं के बीच होगा चुनावी घमासान चौपारण. प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही चौपारण में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है़ पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है़ अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग जुगत भीड़ाने में जुट गये हैं ़ गांवों के चौपालों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है़ जहां कुछ दिन पूर्व इक्के-दुक्के लोग दिखते थे. वहां शाम होते ही लोगों का जमावड़ा लगने लगा है़ चौपाल के खचाखच भरने के बाद चाय की चुस्कियां के साथ शुरू हो जाता है पंचायत चुनाव का किस्सा़उम्मीदवारों का प्रचार शुरू : पंचायत चुनाव मैदान में रहनेवाले उम्मीदवार कैंपेनिंग करने में लगे हैं ़ दशहरा का त्योहार भी सामने है़ हर जगह पूजा समिति की बैठक हो रही है़ पूजा समिति की बैठकों में पूजा की बात के अलावे पंचायत चुनाव पर चर्चा एक हिस्सा बनता जा रहा है़ नये उम्मीदवार भी अब बाजार में दस्तक दे चुके है़ं वर्तमान मुखिया, पंसस, प्रमुख अपनी-अपनी सीट बचाने के लिए जोड़-घटाव शुरू कर दिये है़ं संबंधित क्षेत्र में ये लोग घूम-घूम कर गांव वालों को सरकारी योजना के बारे में बताने में लगे है़ं एक बार फिर जनता को अपने पक्ष में करने के लिए वादे किये जाने लगे है़ं जिला परिषद भाग दो में होगा चुनावी घमाशान : प्रखंड में तीन जिला परिषद का सीट है़ ये तीनों सीट एसी वर्ग के लिए आरक्षित है़ भाग एक एवं तीन एसी महिला के लिए आरक्षित है़ जबकि भाग दो एसी सामान्य है़ भाग दो से कई राजनीतिक दल के कद्दावार कार्यकर्ता चुनाव मैदान में है़ं जिनमें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, प्रमुख के बेटे सोनू कुमार, भाजपा नेता स्व जगदीश राम के बेटे जीतेंद्र कुमार, बिजय भुइयां, दलित जागरण समिति के अध्यक्ष बैजू गहलौत, युवा नेता रेवाली पासवान, अधिवक्ता रामाधीन पासवान, कृष्णा रविदास, धर्मेंद्र रविदास मैदान में है़ं इनके अलावा और कई लोगों के नाम की चर्चा बाजार में है़
चौपारण में पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज
चौपारण में पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज दिगज नेताओं के बीच होगा चुनावी घमासान चौपारण. प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही चौपारण में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है़ पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है़ अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग जुगत भीड़ाने में जुट गये […]
