40 हजार मूल्य के सिक्के उड़ाये

यूनियन बैंक की खिड़की तोड़ कर हजारों की चोरी हजारीबाग : अन्नदा कॉलेज के समीप स्थित यूनियन बैंक में मंगलवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़ कर 40 हजार मूल्य के सिक्के चुरा लिये. घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को एसपी अखिलेश कुमार झा व सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह बैंक पहुंच […]

यूनियन बैंक की खिड़की तोड़ कर हजारों की चोरी
हजारीबाग : अन्नदा कॉलेज के समीप स्थित यूनियन बैंक में मंगलवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़ कर 40 हजार मूल्य के सिक्के चुरा लिये. घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को एसपी अखिलेश कुमार झा व सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह बैंक पहुंच मामले की जांच पड़ताल की. बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि सुबह बैंक पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मिली.
बंद रही शाखा, लोग परेशान
चोरी की घटना के बाद बैंक में दिनभर कामकाज ठप रहा. जिससे बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही. दूर-दराज से आये लोगों को कामकाज ठप रहने के कारण वापस लौटना पड़ा. शाखा प्रबंधक ने बैंक के मुख्य गेट पर अपरिहार्य कारणों से बैंक बंद रहने का नोटिस साट दिया.
सीसीटीवी कैमरा का वायर काटा
चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का वायर काट कर घटना को अंजाम दिया. वे लोग अन्नदा कॉलेज की ओर से खिड़की का ग्रील तोड़कर चोर अंदर घुसे.
अधूरा छात्रावास में असामाजिक तत्वों का रहता है अड्डा
आसपास की लोगों के अनुसार बैंक के पास स्थित अधूरा छात्रावास में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का अड्डा लगना शुरू हो जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है. यहां कई युवक जमा होकर शराब, डेंडराइट व अन्य नशीली पदार्थों का सेवन करते है. इससे आसपास के लोगों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >