मुंबई से लौट रहा था युवक, मौत

मुंबई से लौट रहा था युवक, मौत झुमरीतिलैया. कोडरमा जीआरपी ने बुधवार को कोडरमा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से एक 36 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि उक्त युवक के जैकेट से रेलवे का एक टिकट मुंबई से हजारीबाग रोड तक का तथा सिद्धी कैटरर का एक परिचय पत्र […]

मुंबई से लौट रहा था युवक, मौत झुमरीतिलैया. कोडरमा जीआरपी ने बुधवार को कोडरमा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से एक 36 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि उक्त युवक के जैकेट से रेलवे का एक टिकट मुंबई से हजारीबाग रोड तक का तथा सिद्धी कैटरर का एक परिचय पत्र बरामद किया गया है. परिचय पत्र के मुताबिक युवक की पहचान प्रभु साहू विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकोटा जिला हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के मुताबिक उक्त युवक बीमार होने के कारण मुंबई से घर लौट रहा था. जीआरपी ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >