ग्रामसभा में युवकों का चयन किया गया

ग्रामसभा में युवकों का चयन किया गया डोमचांच. मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत चयनित बंगाखलार पंचायत के कर्मीकुंड गांव में बुधवार को बीडीओ नारायण राम की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया. वहीं मैट्रिक पास अनुसूचित जनजाति के युवक, युवतियों का चयन किया […]

ग्रामसभा में युवकों का चयन किया गया डोमचांच. मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत चयनित बंगाखलार पंचायत के कर्मीकुंड गांव में बुधवार को बीडीओ नारायण राम की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया. वहीं मैट्रिक पास अनुसूचित जनजाति के युवक, युवतियों का चयन किया गया. वहीं शिक्षा स्वास्थ,आंगनबाडी व विकास से जुड़ी समस्याओं पर प्रस्ताव लिया गया. चयनित नामों को जिला विकास समिति के पास भेजा जायेगा. मौके पर सीडीपीओ सुनीता अग्रवाल, बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, संजय कुमार, पंसस राजो हांसदा, रवि हांसदा, झारखडी हांसदा, मनोज, सुरेंद्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >