खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग : खेल मंत्री

खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग : खेल मंत्री छठी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता संपन्नबालक में चतरा व बालिका में गोड्डा बना चैंपियन फोटो : चतरा व गोड्डा की विजेता टीम को ट्राॅफी देते खेल मंत्री, 7 सीएच 6 व 7 मेंप्रतिनिधि, चतराजवाहर लाल नहेरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय छठी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल […]

खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग : खेल मंत्री छठी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता संपन्नबालक में चतरा व बालिका में गोड्डा बना चैंपियन फोटो : चतरा व गोड्डा की विजेता टीम को ट्राॅफी देते खेल मंत्री, 7 सीएच 6 व 7 मेंप्रतिनिधि, चतराजवाहर लाल नहेरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय छठी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. बालिका वर्ग में गोड्डा व बालक वर्ग में चतरा विजेता बना़ फाइनल में चतरा ने रांची को व गोड्डा ने रांची को हराया.मुख्य अतिथि खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया़ श्री बाउरी ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है़ झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजना बनायी है़ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को मौका दिया जायेगा़ उन्होंने कहा कि प्रखंड, जिला स्तर पर खेल का आयोजन कर खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जायेगा़ मौके पर डीडीसी बिरसाय उरांव, एसी इंद्रदेव मंडल, सिमरिया विधायक गणेश गंझू, झारखंड नेटबॉल के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, प्रतियोगिता समन्वयक विनेश यादव आदि थे़ 10 जिले के खिलाड़ी हुए शामिल नेटबॉल प्रतियोगिता में 10 जिले की 24 बालक व बालिका की टीम शामिल हुई. इसमें चतरा, रांची, खूंटी, गुमला, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग, जामताड़ा, गढ़वा व दुमका जिला शामिल है़ प्रतियोगिता का आयोजन चतरा नेटबॉल संघ की ओर से किया गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >