प्रांतीय सह क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 24 जिले के प्रतिभागी होंगे शामिल इंदुमती टिबड़ेवाल में प्रांतीय सह क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से झारखंड व बिहार के 234स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगेफोटो – 07सीएच 1 में प्रेस वार्ता में जानकारी देते व्यवस्था प्रमुख व अन्य.प्रतिनिधि, चतरा इंदुमती टिबड़ेवाल स्कूल में आठ से 14 अक्तूबर तक हाेनेवाली प्रांतीय सह क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड व बिहार के 234 विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. 24 जिले के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे़ इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ यह जानकारी कार्यक्रम सह व्यवस्था प्रमुख सह हजारीबाग विभाग के प्रमुख गोपेश कुमार घोष ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी़ श्री घोष ने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है़ संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को संस्कार व अनुशासन देना है़ पढ़ाई के साथ-साथ संस्था की ओर से समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थय हो सकें.श्री घोष ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन आठ अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव करेंगे़ इसमें 50 विद्यालय के प्रशिक्षित निर्णायक शामिल होंगे़ प्रांतीय प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ यहां के सफल छात्र-छात्राएं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एजीएफआइ) प्रतियोगिता में भाग लेंगे़ 10 अक्तूबर को एसजीएफआइ न्यू दिल्ली के हेड सतपाल भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग रहने, खाने व शौचालय की व्यवस्था की गयी है. इस मौके पर प्रांत के जनसंपर्क पदाधिकारी अखिलेश कुमार, संजय कुमार, प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा आदि मौजूद थे़
प्रांतीय सह क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 24 जिले के प्रतिभागी होंगे शामिल
प्रांतीय सह क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 24 जिले के प्रतिभागी होंगे शामिल इंदुमती टिबड़ेवाल में प्रांतीय सह क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से झारखंड व बिहार के 234स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगेफोटो – 07सीएच 1 में प्रेस वार्ता में जानकारी देते व्यवस्था प्रमुख व अन्य.प्रतिनिधि, चतरा इंदुमती टिबड़ेवाल स्कूल में आठ से 14 अक्तूबर तक हाेनेवाली प्रांतीय […]
