नगवा हवाई अड्डा को बनाने की मांग

नगवा हवाई अड्डा को बनाने की मांग हजारीबाग. नगवा हवाई अड्डा को घरेलू उड़ान के लिए तैयार करने की मांग हजारीबाग विकास मंच ने की है. विभूति भूषण सिन्हा की अध्यक्षता में मंच की बैठक में कई और महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये. शहर के केबी रोड का नाला कई माह से जाम है. नाले से […]

नगवा हवाई अड्डा को बनाने की मांग हजारीबाग. नगवा हवाई अड्डा को घरेलू उड़ान के लिए तैयार करने की मांग हजारीबाग विकास मंच ने की है. विभूति भूषण सिन्हा की अध्यक्षता में मंच की बैठक में कई और महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये. शहर के केबी रोड का नाला कई माह से जाम है. नाले से बदबू और मच्छर से मुहल्ले के लोग परेशान हैं. नाले की सफाई और बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव करने, हजारीबाग-बगोदर एनएच-100 पर एक दर्जन पुल-पुलिया के अधूरे निर्माण को पूरा करने, पिछले तीन वर्षों से नवनिर्मित डायवर्सन निर्माण के अधूरे कार्य को पूर्ण करने, डायवर्सन के पास साइन बोर्ड नहीं रहने से दुर्घटना हो रही है आदि समस्या को दूर करने की मांग की गयी़ बैठक में मंच के सुखदेव नायक, सीडी राम, एमसी अग्रवाल, महेश चंद्र प्रसाद, गिरिश चंद्र, डॉ हीरा लाल साहा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >