झाड़ी से मिला चार बोरा बाइक पार्टस

झाड़ी से मिला चार बोरा बाइक पार्टस पदमा. पदमा के बंधुटांड़ के झाड़ी में चार बोरे में बंद मोटरसाइकिल पार्टस को पुलिस ने जब्त किया है. एसपी अखिलेश झा ने कहा कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देख मोटरसाइकिल चोर घबरा गये हैं. डर से आनन-फानन में मोटरसाइकिल के अल्यूमीनियम पार्टस खोल कर बेच दिया […]

झाड़ी से मिला चार बोरा बाइक पार्टस पदमा. पदमा के बंधुटांड़ के झाड़ी में चार बोरे में बंद मोटरसाइकिल पार्टस को पुलिस ने जब्त किया है. एसपी अखिलेश झा ने कहा कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देख मोटरसाइकिल चोर घबरा गये हैं. डर से आनन-फानन में मोटरसाइकिल के अल्यूमीनियम पार्टस खोल कर बेच दिया है. मोटरसाइकिल के अन्य पार्टस को बोरा में बंद कर झाड़ी में फेंक दिया. एसपी ने मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानेदार व पुलिस पदाधिकारियों को छापामारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >