तीन दिवसीय कला महोत्सव 14 से

तीन दिवसीय कला महोत्सव 14 से कोडरमा बाजार.कला महोत्सव के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है. 14 अक्तूबर से परियोजना बालिका उवि में तीन दिवसीय कला महोत्सव 2015 का आयोजन होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेम प्रकाश झा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के उच्च विद्यालयों के नौवीं से 12वीं तक के […]

तीन दिवसीय कला महोत्सव 14 से कोडरमा बाजार.कला महोत्सव के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है. 14 अक्तूबर से परियोजना बालिका उवि में तीन दिवसीय कला महोत्सव 2015 का आयोजन होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेम प्रकाश झा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के उच्च विद्यालयों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी नृत्य, संगीत, नाट्य कला, चित्रकला व मूर्तिकला पर टीम बना कर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. प्रत्येक विषय पर चार-चार प्रतिभागियों का चयन कर राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए भेजा जायेगा. 10 अक्तूबर तक सभी विद्यालयों को प्रतिभागियों की सूची देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >