लीड ़ नये अभियान में गरीब परिवार को जोड़ने पर जोर मनरेगा योजना की समीक्षा की 6हैज26में- मनरेगा की बैठक में डीडीसी व अन्यहजारीबाग. मनरेगा योजना का समीक्षा बैठक समाहरणालय कक्ष में मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता डीडीसी राजकुमार चौधरी ने की. इसमें योजना बनाओ अभियान 2015 के तहत सभी बीडीओ एवं विकास से जुड़े अधिकारियों को मनरेगा के नये सरकुलर के तहत योजना बनाने की जानकारी दी गयी. डीडीसी ने कहा कि पूर्व में बड़ी-बड़ी योजनाएं मनरेगा में ली जाती थी. लेकिन अब इस अभियान के तहत छोटी योजनाएं ली जायेगी. जिसमें आजीविका से संबंधित योजना, कृषि, पशुपालन, वन उपज एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं का चयन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नये अभियान में गरीब परिवार को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है. हर पंचायत में योजना दल का गठन : डीडीसी ने कहा कि पंचायतवार योजना बनाने के लिए योजना दल का गठन होगा. इसमें गांव की मूलभूत सुविधा, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के लिए योजना चयन की जिम्मेवारी व मूल्यांकन किया जायेगा. योजना दल में पांच सदस्य होंगे. दो स्वयं सहायता समूह के, दो वार्ड सदस्य एवं एक ग्राम रोजगार सेवक शामिल होंगे. दल प्रस्तावित योजना का दस्तावेज तैयार करेगी. बजट बनाने का काम भी करेगा. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, डीआरडीए निदेशक, सभी बीडीओ, बीपीओ, परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा, सभी मुखिया के अलावे स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए.
लीड ़ नये अभियान में गरीब परिवार को जोड़ने पर जोर
लीड ़ नये अभियान में गरीब परिवार को जोड़ने पर जोर मनरेगा योजना की समीक्षा की 6हैज26में- मनरेगा की बैठक में डीडीसी व अन्यहजारीबाग. मनरेगा योजना का समीक्षा बैठक समाहरणालय कक्ष में मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता डीडीसी राजकुमार चौधरी ने की. इसमें योजना बनाओ अभियान 2015 के तहत सभी बीडीओ एवं विकास से जुड़े अधिकारियों […]
