डीसी ने सपरिवार मां भद्रकाली की पूजा

डीसी ने सपरिवार मां भद्रकाली की पूजा इटखोरी: 1 भद्रकाली मंदिर में सपरिवार डीसी.इटखोरी. डीसी अमित कुमार पत्नी यामिनी, पिता, ससुर, सास, छोटे भाई सहित अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने सहस्त्र शिवलिंगम का जलाभिषेक किया. बौद्ध स्तूप व पंचमुखी हनुमान का दर्शन किया. पूजा के बाद डीसी […]

डीसी ने सपरिवार मां भद्रकाली की पूजा इटखोरी: 1 भद्रकाली मंदिर में सपरिवार डीसी.इटखोरी. डीसी अमित कुमार पत्नी यामिनी, पिता, ससुर, सास, छोटे भाई सहित अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने सहस्त्र शिवलिंगम का जलाभिषेक किया. बौद्ध स्तूप व पंचमुखी हनुमान का दर्शन किया. पूजा के बाद डीसी ने मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ नंदकिशोर लाल व सीओ विनोद प्रजापति से विकास की चर्चा की. उन्होंने हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन के संबंध में जानकारी प्राप्त की. डीसी व उनके परिजनों के आगमन पर एसडीओ नंदकिशोर लाल, सीओ विनोद प्रजापति, सदस्य रतन शर्मा, रामदहिन सिंह ने अभिवादन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >