विभावि ़ कुलपति ने प्लेसमेंट पर दिया जोर

विभावि ़ कुलपति ने प्लेसमेंट पर दिया जोर हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सभी निदेशकों की बैठक कुलपति प्रो गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. यह बैठक प्लेसमेंट को लेकर बुलायी गयी थी. कुलपति ने निदेशकों से कहा कि विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नियमित रूप से होना चाहिये. इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तरफ […]

विभावि ़ कुलपति ने प्लेसमेंट पर दिया जोर हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सभी निदेशकों की बैठक कुलपति प्रो गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. यह बैठक प्लेसमेंट को लेकर बुलायी गयी थी. कुलपति ने निदेशकों से कहा कि विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नियमित रूप से होना चाहिये. इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तरफ से पूरा प्रशासनिक सहयोग रहेगा. कुलपति ने इंजीनियरिंग कॉलेज में आ रहे दो कंपनियों से प्लेसमेंट कराने की सहमति इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक को दी है. एमसीए विभाग के लिए इसी प्रकार की सहमति दी गयी है. बैठक में इंजीनियरिंग कॉलेज, एमसीए, बायोटेक, एमएड समेत कई निदेशक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >