तीन दिनी मेगा डांस वर्कशॉप शुरू

तीन दिनी मेगा डांस वर्कशॉप शुरू5 कोडपी 15. उदघाटन करते अतिथि व अन्य.झुमरीतिलैया. शहर की नृत्य संस्था नटराज कला केंद्र व संत जोसेफ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिनी मेगा डांस वर्कशॉप का उदघाटन सोमवार को माहुरी भवन में हुआ. बतौर मुख्य अतिथि माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष रवि कमसिमे व विशिष्ट अतिथि […]

तीन दिनी मेगा डांस वर्कशॉप शुरू5 कोडपी 15. उदघाटन करते अतिथि व अन्य.झुमरीतिलैया. शहर की नृत्य संस्था नटराज कला केंद्र व संत जोसेफ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिनी मेगा डांस वर्कशॉप का उदघाटन सोमवार को माहुरी भवन में हुआ. बतौर मुख्य अतिथि माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष रवि कमसिमे व विशिष्ट अतिथि अरुण सेठ ने फीता काट कर उदघाटन किया. मौके पर अतिथि रवि कपसिमे ने कहा कि बॉडी फिटनेस के लिए एरोबिक व जुंबा सीखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एरोबिक व जुंबा केवल डांस नहीं बल्कि एक व्यायाम भी है, जो शरीर को चुस्त रखता है. दूसरी ओर नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी व वर्कशॉप की प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंजना भदानी ने बताया कि एरोबिक व जुंबा से बॉडी के सभी पार्ट का एक्सरसाइज होता है. यह मोटापा कम करने का अच्छा माध्यम है. वर्कशॉप में नेहा, कविता शर्मा, रितू मोदी, समीक्षा कृति, सोनम वर्णवाल, श्रेया, रूही, अर्चना पंडित, बबीता जैन, अंशु देवी, निशा कपसीमे, राखी, आरती भदानी, विनीता, किरण देवी, कुमकुम, सुनीता सेठ, एवली वर्णवाल, मनीषा, चांदनी व निक्की आदि मौजूद थे. वर्कशॉप का समापन सात अक्तूबर को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >