पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं कई जनप्रतिनिधि

पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं कई जनप्रतिनिधि आरक्षण के कारण कई सीट महिला के लिए आराक्षित चतरा़ इस बार के पंचायत चुनाव में कई पंचायत प्रतिनिधि अपनी जगह पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाये हुए हैं. आरक्षण के कारण महिला सीट होने पर कई मुखिया, पंसस, जिला […]

पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं कई जनप्रतिनिधि आरक्षण के कारण कई सीट महिला के लिए आराक्षित चतरा़ इस बार के पंचायत चुनाव में कई पंचायत प्रतिनिधि अपनी जगह पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाये हुए हैं. आरक्षण के कारण महिला सीट होने पर कई मुखिया, पंसस, जिला परिषद सदस्य अब पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं. इसको लेकर अभी से ही प्रचार-प्रसार में लग गये हैं. घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं. सिमरिया प्रखंड की बानासाडी पंचायत के मुखिया करम साव व पत्थलगड्डा के सिंघानी मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहू ने अपनी जगह पुत्रवधू को चुनाव मैदान में उतारे का मन बनाया है़ इसके अलावा भी कई लोग हैं, जो अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. दूसरी ओर कई महिलाएं भी इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर हरी हैं. इस बार के चुनाव में मुखिया के अधिक उम्मीदवार होने की चर्चा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >