देवांगना से दुधमटिया तक साइकिल यात्रा छह को

देवांगना से दुधमटिया तक साइकिल यात्रा छह को हजारीबाग. पर्यावरण संरक्षण जागरूकता साइकिल रैली छह अक्तूबर को सुबह आठ बजे देवांगना कोर्रा चौक से दुधमटिया वन के लिए रवाना होगी. 25 किमी की साइकिल यात्रा का आयोजन हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल ने किया है. इसमें पर्यावरण प्रेमी के अलावे स्कूली विद्यार्थी,एनसीसी कैडेट, एनएसएस कैडेट, एलआइसी […]

देवांगना से दुधमटिया तक साइकिल यात्रा छह को हजारीबाग. पर्यावरण संरक्षण जागरूकता साइकिल रैली छह अक्तूबर को सुबह आठ बजे देवांगना कोर्रा चौक से दुधमटिया वन के लिए रवाना होगी. 25 किमी की साइकिल यात्रा का आयोजन हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल ने किया है. इसमें पर्यावरण प्रेमी के अलावे स्कूली विद्यार्थी,एनसीसी कैडेट, एनएसएस कैडेट, एलआइसी कर्मी,बैंक कर्मी, एनजीओ के लोग शामिल होंगे. रास्ते में आठ जगहों पर पड़ाव होगा. इन जगहों से भी ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के सदस्य रैली में शामिल होंगे. सात अक्तूबर को दुधमटिया वन में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम होगा. वन विभाग एवं महादेव महतो ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >