झारखंड के किसानों के हित में कदम उठाने की मांग हजारीबाग. झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्यपाल को पत्र लिखा है.पत्र में उन्होंने झारखंड के किसानों के हित में कदम उठाने की मांग की है. जिसमें किसानों के विकास एवं सिंचाई सुविधाओं के लिए तीन हजार रुपये का विशेष पैकेज देने, 60 वर्ष से उपर के किसानों को किसान पेंशन का प्रावधान लागू करने, बंद पड़े सिंचाई परियोजनाओं को चालू कराने,किसानों को आसान प्रावधानों के तहत बैंकों से ऋण सहज बनाने समेत अन्य मांग शामिल है. मांग करनेवालों में विनोद कुमार,दीपक सिंह, दीपक मेहता, राजू सिंह, डब्ल्यू सिंह का नाम शामिल है. यह जानकारी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने दी.
झारखंड के किसानों के हित में कदम उठाने की मांग
झारखंड के किसानों के हित में कदम उठाने की मांग हजारीबाग. झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्यपाल को पत्र लिखा है.पत्र में उन्होंने झारखंड के किसानों के हित में कदम उठाने की मांग की है. जिसमें किसानों के विकास एवं सिंचाई सुविधाओं के लिए तीन हजार रुपये का विशेष […]
