जय माता दी वीडियो दुकान में लाखों की चोरी

हजारीबाग : जेपी मार्ग स्थित जय माता वीडियो दुकान में लाखों रुपये के कैमरे व अन्य सामान की चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान में लगे विंडो एसी तोड़ कर अंदर घुसे. दुकान से 11 डिजिटल व वीडियो कैमरा तथा चार स्टील कैमरा चुरा ले गये. इस संबंध में दुकान मालिक बिरजू कुमार ने लोहसिंघना […]

हजारीबाग : जेपी मार्ग स्थित जय माता वीडियो दुकान में लाखों रुपये के कैमरे व अन्य सामान की चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान में लगे विंडो एसी तोड़ कर अंदर घुसे. दुकान से 11 डिजिटल व वीडियो कैमरा तथा चार स्टील कैमरा चुरा ले गये. इस संबंध में दुकान मालिक बिरजू कुमार ने लोहसिंघना टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुकान मालिक बिरजू कुमार ने बताया कि 11 वीडियो कैमरे तथा चार स्टील कैमरे की चोरी हुई है.
जिसकी कीमत लाखों में है़ घटना की जानकारी पाते ही डीएसपी मुख्यालय राधा प्रेम किशोर, सदर थाना पुलिस पदाधिकारी रविशंकर सिंह व अन्य पदाधिकारी पहुंचे. पुलिस ने घटना के बाबत दुकान मालिक से जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >