हजारीबाग : बुधवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति हजारीबाग के उपाध्यक्ष पद का चुनाव बाजार समिति प्रांगण में हुआ. जिसमें लॉटरी के माध्यम से गोपाल प्रसाद उपाध्यक्ष चुने गये. गुप्त मतदान में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिले. जिससे चुनाव का परिणाम लॉटरी से घोषित हुआ. यह चुनाव तीन साल पर होता है.
चुनाव प्रक्रिया समिति के सचिव रमेश कुमार शर्मा की देख-रेख में हुई. उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार थे. इनमें रामनरेश कुमार को सात वोट, गोपाल प्रसाद को सात वोट और श्रीप्रकाश प्रसाद दो वोट मिलेें. इसमें कुल 16 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.
मतदान करनेवालों के नाम
बाजार समिति के अध्यक्ष एसडीओ अनुज कुमार प्रसाद, सचिव रमेश कुमार शर्मा, विधायक मनीष जायसवाल, महेश मांझी, अशोक पासवान, साहिद खान, दुर्गा चौधरी, महेश प्रसाद, नरेश कुमार, गोपाल प्रसाद, श्रीप्रकाश प्रसाद, राहुल खंडेलवाल, दिनेश प्रसाद, देवकुमार राज, बासुदेव राम, सहायक कृषि पदाधिकारी भरत कुमार यादव, स्टेट बैंक नावाडीह के प्रबंधक प्रकाश प्रसाद महतो के नाम शामिल है.
