विधायक निर्मला देवी को जमानत नहीं

हजारीबाग. बड़कागांव में 14 अगस्त को पुलिस-ग्रामीण झड़प मामले में गिरफ्तार विधायक निर्मला देवी की जमानत याचिका मंगलवार काे रद्द कर दी गयी. विधायक की ओर से उनके अधिवक्ता ने निचली अदालत में नियमित जमानत की अरजी दाखिल की थी. न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद जमानत अरजी नामंजूर […]

हजारीबाग. बड़कागांव में 14 अगस्त को पुलिस-ग्रामीण झड़प मामले में गिरफ्तार विधायक निर्मला देवी की जमानत याचिका मंगलवार काे रद्द कर दी गयी. विधायक की ओर से उनके अधिवक्ता ने निचली अदालत में नियमित जमानत की अरजी दाखिल की थी. न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद जमानत अरजी नामंजूर कर दी. निर्मला देवी काे रांची में विधानसभा के बाहर गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में उनके पति व पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव भी जेल में बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >