चोरी करते दो पकड़ाये

हजारीबाग : दो किशोर ने सीमा सुरक्षा बल के बैरक में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों किशोर को चोरी करते रंगेहाथ बीएसएफ के पदाधिकारियों ने 22 जुलाई को पकड़ कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिया. पुलिस ने पकड़े गये दोनों किशोरों के पास तीन मोबाइल बरामद किया है. मुफस्सिल थाना पुलिस […]

हजारीबाग : दो किशोर ने सीमा सुरक्षा बल के बैरक में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों किशोर को चोरी करते रंगेहाथ बीएसएफ के पदाधिकारियों ने 22 जुलाई को पकड़ कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिया. पुलिस ने पकड़े गये दोनों किशोरों के पास तीन मोबाइल बरामद किया है.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों किशोर को गुरुवार को बाल सुधार गृह भेज दिया. दोनों पूर्व में 18 नवंबर 2014 को मेरू बीएसएफ कैंप के बैरक से 26 मोबाइल की चोरी की थी. मुफस्सिल थाना में बीएसएफ ने चोरी का मामला दर्ज कराया था. छापामारी में दोनों किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 26 मोबाइल बरामद किया था. बाल सुधार गृह से किशोर बाहर निकल कर दुबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >