हिन्दी व अर्थशास्त्र विभाग में होगा फाइनल

स्नातकोत्तर अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज5हैज11 में- खिलाडि़यों से हाथ मिलाते कुलपति व भैया मुरारी प्रसाद. हजारीबाग. विभावि स्नातकोत्तर अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मैच खेले गये. पहले मैच में इतिहास विभाग ने भूगोल विभाग को 3-0 से, दूसरे मैच में गणित विभाग ने राजनीति विभाग को 3-0 से हराया. […]

स्नातकोत्तर अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज5हैज11 में- खिलाडि़यों से हाथ मिलाते कुलपति व भैया मुरारी प्रसाद. हजारीबाग. विभावि स्नातकोत्तर अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मैच खेले गये. पहले मैच में इतिहास विभाग ने भूगोल विभाग को 3-0 से, दूसरे मैच में गणित विभाग ने राजनीति विभाग को 3-0 से हराया. सेमीफाइनल मैच से पहले कुलपति प्रो गुरदीप सिंह व रेफरी एसोसिएशन के सचिव भैया मुरारी प्रसाद ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच हिंदी विभाग बनाम इतिहास विभाग के बीच खेला गया. जिसमें हिंदी विभाग ने इतिहास विभाग को 1-0 से हरा दिया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में अर्थशास्त्र विभाग ने गणित विभाग को 2-1 से हराया. फाइनल मैच हिंदी विभाग व अर्थशास्त्र विभाग के बीच छह जुलाई को दोपहर दो बजे खेला जायेगा. मुख्य अतिथि चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सांवरमल अग्रवाल होंगे. यह जानकारी डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >