48 पुलिसकर्मी व12 पुलिस पदाधिकारी नियुक्त

हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के 12 वार्ड में 48 पुलिसकर्मी व 12 पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. प्रत्येक वार्ड में चार-चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. सप्ताह में एक दिन आराम के लिए छुट्टी मिलेगी. सात पुलिसकर्मी रिजर्व में रहेंगे, जो छुट्टी जाने वाले जवानों के बदले ड्यूटी करेंगे. पुलिस गश्ती को तीन […]

हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के 12 वार्ड में 48 पुलिसकर्मी व 12 पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. प्रत्येक वार्ड में चार-चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. सप्ताह में एक दिन आराम के लिए छुट्टी मिलेगी. सात पुलिसकर्मी रिजर्व में रहेंगे, जो छुट्टी जाने वाले जवानों के बदले ड्यूटी करेंगे. पुलिस गश्ती को तीन टाइम से बढ़ा कर चार टाइम किया गया है. जिसमें सुबह पांच से दस बजे तक, दिवा गश्ती दस बजे से चार बजे तक, संध्या गश्ती चार से 11 बजे व रात्रि गश्ती 11 से पांच बजे सुबह तक किया गया है. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी डीएन आजाद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >