ओके... पारा शिक्षक संघ ने धरना दिया

4हैज1 में- धरना पर बैठे शिक्षक संघ के लोग. हजारीबाग. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन मेहता व संचालन महासचिव प्रकाश पांडेय ने की. धरना के बाद मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे […]

4हैज1 में- धरना पर बैठे शिक्षक संघ के लोग. हजारीबाग. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन मेहता व संचालन महासचिव प्रकाश पांडेय ने की. धरना के बाद मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि पारा शिक्षकों को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण व वेतन का निर्धारण किया जाये. ऐसा नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी. कहा कि जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा देने को संघ बाध्य होगा. वक्ताओं ने कहा कि छह जनवरी को संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वस्त किया था कि दो माह के अंदर पारा शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा. लेकिन छह माह गुजर जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. पारा शिक्षकों की मांगों में छत्तीसगढ़ के तर्ज पर वेतनमान देने, टेट सफल पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक में सीधी नियुक्ति करने समेत कई मांगें शामिल हैं. धरना में देवनारायण प्रसाद, प्रमोद मेहता, उदय प्रसाद, संजय पंडित, संजीत कुमार सिंह, नीतीन कुमार सिन्हा, लक्ष्मण प्रसाद मेहता, शंकर प्रसाद, प्रदीप पांडेय, रूपलाल राम, उपेंद्र पांडेय समेत कई लोगों ने संबोधित किया. धरना में काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >