हजारीबाग में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 200 से अधिक तस्कर-पेडलर गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 महीने में 200 तस्करों को गिरफ्तार किया। स्कूलों में जागरूकता अभियान भी जारी है।

हजारीबाग: हजारीबाग शहर और आसपास के इलाके में नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा, नशीले सिरप और नशीले टेबलेट खरीद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर जिले की पुलिस लगातार छापामारी अभियान और जागरूकता अभियान चला रही है.

नशीले पदार्थ खरीद बिक्री के विरुद्ध पुलिस की छापामारी में एक जनवरी से अब तक लगभग 200 तस्कर व पेडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस अभियान के तहत जिले में सबसे अधिक ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते इचाक पुलिस ने 53 पेडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

वहीं लोहसिंघना पुलिस ने नौ पेडलर, पेलावल पुलिस दस, सदर पुलिस ने पांच पेडलर, बड़ा बाजार पुलिस ने तीन पेडलर, कटकमसांडी छह, पदमा ओपी चार, बड़कागांव पुलिस सात समेत जिले के सभी थाना की पुलिस ने करीब 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

विद्यालय, महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान- हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारियों ने क्षेत्र में स्थित प्लस टू विद्यालयों, डिग्री महाविद्यालयों में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

इस जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को नशा करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है. नशा का इस्तेमाल करने से शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है. विद्यार्थियों से अपील किया गया कि न खुद नशा करो और न अपने दोस्त, सहपाठियों को नशा करने दो.

एसपी का सख्त निर्देश- एसपी अमन कुमार ने जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदारों को नशीले पदार्थ खरीद बिक्री करनेवाले तस्कर, पेडलरों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिले में लगातार नशा के शिकार हुए युवाओं और उनके परिवार बर्बाद हो रहे है.

इसके मद्देनजर एसपी अमन कुमार ने जिले में नशा के कारोबार को खत्म करने के लिए ठान लिया है. एसपी ने आम लोगों से अपील किया है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >