Hazaribagh: चरही घाटी में सड़क हादसे में वन विभाग के दो कर्मियों की मौत, हाथियों को आए थे खदेड़ने

Hazaribagh: चरही घाटी में एक सड़क हादसे में देर शाम वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के दो जवानों की मौत हो गई. एक कंटेनर से गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी.

Hazaribagh: हजारीबाग के चरही घाटी में शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के दो जवानों की मौत हो गई. इनके नाम शहादत और पिंटू हैं. क्यूआरटी टीम बंगाल बांकुरा के हैं. इस घटना मे प्रभारी वनपाल, वनरक्षी और चालक समेत 12 लोग घायल हो गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब टीम जंगली हाथियों को खदेड़ने चुरचू प्रखंड के चिचिकला गांव जा रही थी.

कंटेनर ने सामने से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी की शाम करीब 7 बजे मांडू वन विभाग रेंज कार्यालय से क्यूआरटी वाहन (JH 24P 2985) में सवार होकर होंहेमोड़़ा के प्रभारी वनपाल शैलेंद्र कुमार, चिचिकला सब बीट के वनरक्षी पवन देव राम, चालक शहादत हुसैन सहित कुल 14 सदस्य हाथी भगाने के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान चरही घाटी में हजारीबाग से रांची जा रहा एक कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही वन विभाग की गाड़ी से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में दो क्यूआरटी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संजय कर्मकार को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है. अन्य घायलों में मंटू मनसाई, सिमोन मोदी, रुबिन मांडी, राजीव कलानी, दिलीप मुर्मू और शंभू कर्मकार शामिल हैं, जिनका इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

हाथियों की सूचना पर आए थे कर्मी

इधर, चिचिकला गांव के समीप जंगल में जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. इससे पहले हाथियों ने चुरचू के गोंदवार और कजरी गांव में उत्पात मचाया था. घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्जवल और एनडीसी प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. हादसे के बाद पूरे वन विभाग में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें: 

कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती

देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >