अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंका

रात भर परिजन महिला को पूरे गांव में खोजते रहे बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के गोरहर थाना क्षेत्र में एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गयी और शव को ज्वाड़ पहाड़पुर में जंगल के रास्ते में फेंक दिया. घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं. सूचना मिलने पर शुक्रवार को […]

रात भर परिजन महिला को पूरे गांव में खोजते रहे

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के गोरहर थाना क्षेत्र में एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गयी और शव को ज्वाड़ पहाड़पुर में जंगल के रास्ते में फेंक दिया. घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं.
सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला की शिनाख्त ज्वाड़ पहाड़पुर निवासी किरण देवी (45) पति-तालो बास्के के रूप में की गयी है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >