विरोध में लोगों ने िकया रोड जाम

घायल अस्पताल में भर्ती हजारीबाग : जिला परिषद चौक के पास गुरुवार की शाम डीडीसी विजया जाधव ने एक बीमार व्यक्ति कोडरमा निवासी उरमा गांव निवासी सुंदर दास की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सुंदर दास का इलाज आरोग्यम अस्पताल में कराया गया. इधर, घटना के विरोध में […]

घायल अस्पताल में भर्ती

हजारीबाग : जिला परिषद चौक के पास गुरुवार की शाम डीडीसी विजया जाधव ने एक बीमार व्यक्ति कोडरमा निवासी उरमा गांव निवासी सुंदर दास की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सुंदर दास का इलाज आरोग्यम अस्पताल में कराया गया. इधर, घटना के विरोध में आसपास के लोग गोलबंद हो गये और जिला परिषद चौक के पास सड़क को जाम कर दिया. बाद में ट्रैफिक पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को हटाया गया.
क्या है मामला
घायल सुंदर दास ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है. वह इलाज के लिए हजारीबाग के चिकित्सक डॉ अनवर एकराम के पास आया था. इलाज के बाद वापस घर लौटने के लिए वह जिला परिषद चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था. इसी बीच उसे लघुशंका लगी, तो वह चहारदीवारी के पास लघुशंका करने लगा. उसने आरोप लगाया कि इसी बीच मैडम आयीं और डंडे से पिटाई कर दी और गर्दन पकड़ कर धकेल दिया, जिससे उसके मुंह मे चोट लगी. बाद मुझे इलाज के लिये एंबुलेंस से आरोग्य अस्पताल ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >