हजारीबाग : सदर प्रखंड के बहोरनपुर के टिलवा टोंगरी में भारतीय पुरातत्व विभाग की हो रही ऐतिहासिक खुदाई की लोकप्रियता ने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा रही है.
खुदाई स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों आम लोगों के अलावा छात्र, शिक्षक एवं इतिहास में रुचि रखनेवाले देखने जा रहे हैं. साथ वहां मिलनेवाली वस्तुओं को देख कर रोमांचित हो रहे हैं. सोमवार को यद्यपि खुदाई कार्य नहीं हो रहा था बावजूद काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे. विदेशी पर्यटक भी खुदाई स्थल का रूख कर रहे हैं.
