ऑपरेशन मुस्कान के तहत हजारीबाग पुलिस ने गुम व चोरी गये 135 मोबाइल बरामद किया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत हजारीबाग पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम व चोरी गये 135 मोबाइल फोन बरामद किया है.

एसपी ने मोबाइल धारकों को सौंपा 14 हैज7 मे- एसपी अंजनी अंजन धारकों को मोबाइल सौंपते हजारीबाग. ऑपरेशन मुस्कान के तहत हजारीबाग पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम व चोरी गये 135 मोबाइल फोन बरामद किया है. शनिवार को हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बरामद मोबाइल के मालिकों को पुलिस सभागार में सौंपा गया. इस अवसर पर एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वह मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में अपने नजदीक के थाना मे प्राथमिकी अथवा सनहा दर्ज करायें. एसपी ने कहा कि मोबाइल बरामदगी के लिये विशेष टीम गठित की गयी थी. जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ अमित आनंद के सफल नेतृत्व में तकनीकी शाखा व वैज्ञानिक शाखा के सहयोग से 135 मोबाइल बरामद की गयी है. सीइआइआर पोर्टल में करें लॉगिन मोबाइल फोन गुम व चोरी हुई मोबाइल को पाने के लिये दूर संचार विभाग ने सीईआईआर पोर्टल लांच किया है. एसपी ने बताया कि मोबाइल चोरी व गुम होने की स्थिति मे उपभोक्ता इस पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर मोबाइल से संबंधित पूरी जानकारी डाले. यह पोर्टल खोये हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर उसका ट्रैक शुरू करता है. उन्होंने कहा कि पोर्टल मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल के सर्च का ऑपरेशन शुरू करता है. यह पोर्टल चोरी व गुम हुए मोबाइल को खोजने और इसके दुरूपयोग होने से रोकने मदद करता है. मोबाइल गुम व चोरी का सनहा व प्राथमिकी अवश्य दर्ज करायें एसपी ने कहा कि मोबाइल चोरी व गुम होने की स्थिति मे मोबाइल धारकों द्वारा सनहा अथवा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद हजारीबाग पुलिस मोबाइल के आईएमईआई नंबर को डालकर मोबाइल खोजने के लिये इस पोर्टल पर डाला जाता है. फिर पुलिस की तकनीकी शाखा इस पर गहन ऑपरेशन चलाकर मोबाइल बरामद की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >