एक साथ घर से निकली बाप और बेटे की अर्थी

कटकमसांडी : कटकमदाग प्रखंड के रेवाली गांव में पुत्र की मौत के बाद सदमे में पिता की भी मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सिंह (26) की मौत बुधवार की सुबह पांच बजे आलम नर्सिंग होम, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. […]

कटकमसांडी : कटकमदाग प्रखंड के रेवाली गांव में पुत्र की मौत के बाद सदमे में पिता की भी मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सिंह (26) की मौत बुधवार की सुबह पांच बजे आलम नर्सिंग होम, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. वह कुछ दिनों से बीमार था. 13 नवंबर की सुबह 9.30 बजे मनीष का शव रेवाली गांव पहुंचा. यहां बेटे का शव को देखते ही पिता पवन सिंह को हर्ट अटैक हो गया और वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े.

ग्रामीण उन्हें उठा इलाज के लिए ले जाते, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. कूद पंचायत के मुखिया धीरज कुमार ने बताया कि पवन सिंह के दो पुत्र थे. मनीष छोटा पुत्र था. तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी. घटना के बाद श्मशान घाट पर पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया. पवन सिंह के बड़े बेटे अमित सिंह ने पिता और छोटे भाई को मुखाग्नि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >