550वां प्रकाश परब पर प्रभातफेरी निकली

हजारीबाग : गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाश परब पर प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकल कर झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर स्थान चौक, जादो बाबू चौक, ग्वालटोली चौक, नागो बाबू चौक, जामा मसजिद रोड होते हुए रूपेश कुमार और अमरजीत कौर के निवास पहुंचा. जहां प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया […]

हजारीबाग : गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाश परब पर प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकल कर झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर स्थान चौक, जादो बाबू चौक, ग्वालटोली चौक, नागो बाबू चौक, जामा मसजिद रोड होते हुए रूपेश कुमार और अमरजीत कौर के निवास पहुंचा. जहां प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया. वहां से प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा पहुंची.

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी सात नवंबर तक चलेगा. आठ नवंबर को नगर कीर्तन 12.30 बजे से, नौ को अमृत संचार 11 बजे, दस को दीवान कीर्तन 7.30 बजे से शुरू होगा. कीर्तन के लिए दरबार साहब अमृतसर से हजूरी रागी जत्था भाई मंदीप सिंह करेंगे. कथा के लिए भाई गुरविंदर सिंह साथ रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >