हजारीबाग : बरकट्ठा में शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

बरकट्ठा : प्रखंड के ग्राम बरकनगांगो में एक नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस बाबत बरकनगांगो निवासी पीड़िता के पिता मोहम्मद कयूम ने बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में ग्राम बरकनगांगो निवासी महफूज अंसारी, पिता मुस्तकिम अंसारी पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक […]

बरकट्ठा : प्रखंड के ग्राम बरकनगांगो में एक नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस बाबत बरकनगांगो निवासी पीड़िता के पिता मोहम्मद कयूम ने बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में ग्राम बरकनगांगो निवासी महफूज अंसारी, पिता मुस्तकिम अंसारी पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक माह से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

कयूम ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब महफूज अंसारी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इससे साफ-साफ इन्कार कर दिया. इसके पश्चात उसके घर वालों से भी इस बाबत बात की. इस पर महफूज के परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी. प्राथमिकी में आरोपी के पिता मुस्तकिम अंसारी, मां जैतून खातून, चाचा कादिर अंसारी, मुबारक अंसारी, चाची अजमेरी खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >