हजारीबाग/रांची :रातू के जवान सहित दो की मौत

पुलिस पेट्रोलिंग जीप में ट्रक ने मारी टक्कर हजारीबाग/रांची : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हजारीबाग-रामगढ़ एनएच-33 पर मोरांगी चौक के पास एक ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग जीप में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में जवान अब्दुल मन्नान (सं-773) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पेट्रोलिंग वाहन के चालक राजकुमार पासवान (सं-1471) […]

पुलिस पेट्रोलिंग जीप में ट्रक ने मारी टक्कर
हजारीबाग/रांची : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हजारीबाग-रामगढ़ एनएच-33 पर मोरांगी चौक के पास एक ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग जीप में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में जवान अब्दुल मन्नान (सं-773) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पेट्रोलिंग वाहन के चालक राजकुमार पासवान (सं-1471) ने मेडिका में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक जवान विनय कुमार (सं-762) गंभीर रूप से घायल है.
घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे घटी. हादसे में जमादार कृष्णा प्रसाद व हवलदार विजय कुमार बाल-बाल बचे. अब्दुल मन्नान अंसारी रांची स्थित रातू के जाड़ी गांव का रहनेवाला था. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद पार्थिव शरीर पुलिस केंद्र ले जाया गया.
जहां एसपी मयूर पटेल, सदर एसडीपीओ कमलकिशोर, मेजर अजीत चौबे, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज सिंह, सदर इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन के भीखू पासवान समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने अंतिम सलामी दी. बाद में शव को पैतृक गांव भेज दिया गया.
जाड़ी में शोक का माहौल : अब्दुल मन्नान की मौत से जाड़ी गांव में शोक व्याप्त है. शनिवार को ही उसे जाड़ी कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. वह अपने पीछे पत्नी नसीमा खातून व तीन बच्चों को छोड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >