ओके::साइबर अपराधियों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाये 43 हजार रुपये

ओके::साइबर अपराधियों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाये 43 हजार रुपये हजारीबाग. साइबर अपराधी अब मोबाइल नेट बैकिंग के जरिये खाताधारियों को चपत लगा रह हैं. 20 जून को मोबाइल एप्प के जरिये फर्जी तरीके से अपराधियों ने एक व्यवसायी को 43 हजार रुपये का चूना लगाया. बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले व्यवसायी […]

ओके::साइबर अपराधियों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाये 43 हजार रुपये हजारीबाग. साइबर अपराधी अब मोबाइल नेट बैकिंग के जरिये खाताधारियों को चपत लगा रह हैं. 20 जून को मोबाइल एप्प के जरिये फर्जी तरीके से अपराधियों ने एक व्यवसायी को 43 हजार रुपये का चूना लगाया. बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले व्यवसायी ने तीन रुपये भेज व्यवसायी के बैंक खाते से निजी जानकारी ली, उसके बाद बाबूगांव चौक निवासी गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार गुप्ता को शिकार बनाया. व्यवसायी ने इसकी शिकायत कोर्रा थाना और साइबर सेल में की है. पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार 20 जून की दोपहर एक व्यक्ति का फोन मोबाइल पर आया. उसने कहा कि वह एक सैनिक है और झारखंड से बाहर पोस्टेड है. मटवारी में उसके घर का काम चल रहा है. उसे 50 बैग सीमेंट की जरूरत है. व्यवसायी ने उससे पूछा की राशि का भुगतान कैसे करेंगे. मोबाइल करने वाले ने कहा कि वह गुगल एप्प से भुगतान कर सकता है. इसके बाद व्यवसायी ने अपने फूफेरे भाई का गुगल एप्प नंबर भेजा. उसी मोबाइल पर रुपया ट्रांसफर करने को कहा. साइबर अपराधी ने एक-एक रुपये कर तीन बार पहले भेजा, फिर प्रोसेसिंग करने को कहा. उसके बाद अकाउंट से दो बार में 43 हजार रुपये की निकासी कर ली. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद तत्काल बैंक खाता को होल्ड कर दिया गया. रुपया वापस कराने की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >