देवकुली के दलित टोला में पानी की भारी किल्लत

इचाक : प्रखंड के देवकुली गांव के दलित टोला में पानी की भारी किल्लत है. इस टोला में छह कुआं है, जिसमें पांच कुआं सूख चुका है. एक सरकारी कुआं में नाम मात्र का पानी है. मुहल्ला निवासी विनोद रविदास व रमेश दास समेत कई लोगों का कुआं सूख चुका है. पानी की जुगाड़ में […]

इचाक : प्रखंड के देवकुली गांव के दलित टोला में पानी की भारी किल्लत है. इस टोला में छह कुआं है, जिसमें पांच कुआं सूख चुका है. एक सरकारी कुआं में नाम मात्र का पानी है. मुहल्ला निवासी विनोद रविदास व रमेश दास समेत कई लोगों का कुआं सूख चुका है.

पानी की जुगाड़ में महिलाएं सुबह चार बजे से ही परेशान हैं. इस टोले में जितेंद्र रविदास के घर के सामने एक मात्र चापानल है, जहां दिन भर पानी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रहती है.चापानल से भी गंदा पानी निकलता है.

टोले में 25 परिवार के लोग रहते हैं, जिनकी आबादी करीब 125 के करीब है. अहले सुबह से महिलाएं पानी की तलाश में निकल पड़ती हैं. चापानल के पास कई बार महिलाओं में पानी को लेकर झगड़ा भी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >