चौपारण : मुर्गी फॉर्म में लगी आग संचालक झुलसकर हुआ घायल

– सैंकड़ो जिंदा मुर्गियां हुई जलकर राख चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत चैथी में संचालित मुर्गी फॉर्म में रविवार को आग लग गयी. घटना में फॉर्म के अंदर पल रहे मुर्गियों को भोजन के लिए दाना परोस रहा फॉर्म का संचालक सोनु कुमार रविदास आग के चपेट में आने से झुलसकर बुरी तरह घायल […]

– सैंकड़ो जिंदा मुर्गियां हुई जलकर राख

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत चैथी में संचालित मुर्गी फॉर्म में रविवार को आग लग गयी. घटना में फॉर्म के अंदर पल रहे मुर्गियों को भोजन के लिए दाना परोस रहा फॉर्म का संचालक सोनु कुमार रविदास आग के चपेट में आने से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गया.

उसे सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से हजारीबाग भेज दिया गया. घटना में सैंकड़ो मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गयी. सूचना के बाद जब तक पुलिस अग्निशामक लेकर पहुंची.

तब तक पूरी तरह से फॉर्म को आग अपनी चपेट में ले चुका था. आग शार्ट शर्किट से लगी. आग पर अग्निशमक कर्मियों ने काबू पा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >