टैंकर के अंदर फंसे चालक की झुलस कर मौत
हजारीबाग : बिहार से दूध लेकर जा रह टैंकर (आरजे-52पीए-0479) और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (बीआर- 02पीए-1806) में सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद टैंकर में आग लग गयी और टैंकर का चालक वाहन में फंस गया.
वह आग से गंभीर रूप से झुलस गया और वाहन के अंदर मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजस्थान के अशोक कुमार के रूप में हुई है. कोर्रा थाना पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना नगवां पुल के निकट गुरुवार की देर रात 1.30 बजे घटी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
