नकद व जेवरात समेत हजारों की चोरी

इचाक : थाना क्षेत्र के मंगुरा गांव निवासी आनंद मेहता के घर शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. चोर 15 हजार रुपये नकद व 70 हजार रुपये मूल्य के चांदी व सोने के जेवरात चुरा लिये. उस वक्त घर पर कोई नहीं था. आनंद मेहता बरियठ गांव के अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गये […]

इचाक : थाना क्षेत्र के मंगुरा गांव निवासी आनंद मेहता के घर शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. चोर 15 हजार रुपये नकद व 70 हजार रुपये मूल्य के चांदी व सोने के जेवरात चुरा लिये. उस वक्त घर पर कोई नहीं था. आनंद मेहता बरियठ गांव के अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गये थे.

चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में लिखित आवेदन इचाक थाना को दिया गया है. इचाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया व मामले के अनुसंधान में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >