पालिका मार्केट में किसके आदेश से बन रही है दुकान, निगम बेखबर

हजारीबाग : शहर के अन्नदा चौक स्थित पालिका मार्केट में दो मंजिला दुकान का निर्माण हो रहा है. इसमें दिन-रात काम हो रहा है. यह दुकान किसके आदेश से बन रहा है, यह निगम को पता नहीं है. शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल टाउन हॉल के बगल में पालिका मार्केट है. मार्केट के पश्चिम की […]

हजारीबाग : शहर के अन्नदा चौक स्थित पालिका मार्केट में दो मंजिला दुकान का निर्माण हो रहा है. इसमें दिन-रात काम हो रहा है. यह दुकान किसके आदेश से बन रहा है, यह निगम को पता नहीं है. शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल टाउन हॉल के बगल में पालिका मार्केट है. मार्केट के पश्चिम की ओर नवाबगंज रोड के किनारे दुकान का निर्माण हो रहा है.

दुकान निर्माण के दौरान कहीं जमीन का अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है, इससे संबंधित जानकारी भी देने को कोई तैयार नहीं है. निगम क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध निर्माण रोकने के लिए निगम के मार्सल समेत कई कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. दुकान निर्माण की जानकारी निगम कार्यालय को नहीं दी गयी है.

क्या कहते हैं निगमकर्मी : इस संबंध में पालिका मार्केट की देखरेख करनेवाले निगमकर्मी शमीम ने बताया कि मार्केट में किसी प्रकार का दुकान नहीं बनाया जा रहा है. न ही किसी को बनाने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >