लॉ कॉलेज कर रहा नैक मूल्यांकन की तैयारी

हजारीबाग : विभावि लॉ कॉलेज में नैक को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता लॉ कॉलेज निदेशक डॉ अशोक कुमार मंडल ने की. लॉ कॉलेज को नैक कराने की तैयारी पर चर्चा की गयी. निदेशक ने नैक ग्रेडिंग के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की गुणवत्ता उसकी ग्रेडिंग से […]

हजारीबाग : विभावि लॉ कॉलेज में नैक को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता लॉ कॉलेज निदेशक डॉ अशोक कुमार मंडल ने की. लॉ कॉलेज को नैक कराने की तैयारी पर चर्चा की गयी. निदेशक ने नैक ग्रेडिंग के महत्व की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की गुणवत्ता उसकी ग्रेडिंग से पता चलती है. नैक कराने की तैयारी के लिए उन सभी चीजों को दूर करना होता है, जिसकी कमी संस्थान में होती है. प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने बताया कि नैक कराने के लिए संबंधित विभाग से कई दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं. नैक मूल्यांकन से लॉ कॉलेज को एक अलग पहचान मिलेगी.
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन एक टीम वर्क है. कॉलेज के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी इस कार्य में अपना सहयोग देंगे. बैठक में लॉ कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >