भगवान हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए श्रद्धालु

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खैरा में भगवान हनुमान अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक एवं मुखिया दशरथ यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. कलश यात्रा […]

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खैरा में भगवान हनुमान अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक एवं मुखिया दशरथ यादव मुख्य रूप से शामिल हुए.

कलश यात्रा की शुरुआत विधायक जानकी यादव ने महिलाओं को कलश देकर की. विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से लोगों के मन को शांति और इलाके में सुख समृद्धि आती है. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उतर वाहिनी दुलकी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर वापस लौटी, जहां कलश स्थापित किये गये.

पांच दिवसीय हनुमान अचल प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पांच मार्च से शुरू होकर नौ मार्च तक चलेगी. यज्ञ के आचार्य पंडित महेंद्र शास्त्री, प्रवचनकर्त्ता सवीता मिश्रा है. जल यात्रा में पंसस उत्तम महतो, पूर्व मुखिया सरयू प्रसाद यादव, समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष रूपलाल कुमार, सचिव हिरामन सिंह, पुजारी शंकर सिंह, निर्देशक सरयू सिंह, संगठन मंत्री चंद्रदेव सिंह, बालेश्वर ठाकुर, जोधन महतो, अशोक सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >