चौपारण : सुमित हत्याकांड को लेकर रांची में कैंडल मार्च, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अजय कुमार ठाकुर@चौपारण प्रखंड के चर्चित सुमित हत्याकांड को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रखंड में हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन अब राजधानी तक पहुंच गया है. घटना में शामिल शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची में कैंडल […]

अजय कुमार ठाकुर@चौपारण

प्रखंड के चर्चित सुमित हत्याकांड को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रखंड में हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन अब राजधानी तक पहुंच गया है. घटना में शामिल शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

कैंडल मार्च का आयोजन रांची विश्वविधालय से अल्‍बर्ट एक्‍का चौक तक निकला. मृतक सुमित के मामा अविनाश आर्या ने कहा कि सुमित सिर्फ मेरा बेटा नहीं बल्कि आप सबों के बेटे जैसा था. इसकी हत्या आपराधिक षड्यंत्र के तहत वीभत्स तरीके से कर दिया गया. कहा कि चौपारण के सिर्फ चौदह साल के नाबालिग होनहार की सांसे छीन लेने वालों को सजा दिलाने के लिए आपसी वैमनस्य, अलग-अलग राजनैतिक विचारधारा, धर्म, मजहब, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रदर्शन का साथ दिया.

उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है. तब तक संघर्ष जारी रहेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजुद थे. कैंडल मार्च में रवि कुमार, राधेश्याम, आशीष, पिंटु, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, राकेश, किरण, नितेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

क्या है मामला

10वीं कक्षा के छात्र नाबालिक सुमित कुमार को प्रेम प्रसंग के आरोप में चौपारण के कंकरोला गांव में जमकर पिटाई कर दी गयी थी. यह घटना 02 नवंबर की है. गंभीर रूप से घायल सुमित को पुलिस ने उक्त गांव के सुधीर यादव के घर से दरिंदो के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भरती कराया था. जहां सुमित को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था.

रिम्‍स में दूसरे दिन इलाज के दौरान रांची के राज हॉस्पिटल में सुमित की मौत हो गयी थी. इस संबंध में प्रेमिका के माता एवं पिता सुधीर यादव सहित 13 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने अब तक मात्र चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सकी है. शेष लोग अभी भी फरार हैं. सुमित अपने पिता का इकलौता पुत्र था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >