आंदोलन के बावजूद जारी है लोड शेडिंग
हजारीबाग : नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर चलाये जा रहे भाजपा के आंदोलन के बाद भी हजारीबाग वासियों को 20 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है. तीन और चार जून को भी डीवीसी से लोड शेडिंग की गयी.
ग्रामीण क्षेत्रों में ओवर लोड की वजह से बिजली विभाग की निर्धारित तीन घंटा लोडशेडिंग जारी रही. ग्रामीण क्षेत्र के कमोवेश चार जून को बिजली बेहतर मिली. ग्रामीण क्षेत्र में औसतन 14 से 15 घंटा बिजली मिली. सबसे कम बिजली केरेडारी में पांच-छह घंटे मिल पायी. जबकि शहरी क्षेत्र में लोगों को करीब 20 घंटा बिजली मिली.
रात में ही कटी बिजली
तीन जून की रात 9.40 बजे से 11.10 बजे तक डीवीसी में लोड शेडिंग हुई. इस दौरान बिजली उपभोक्ता गरमी से छटपटाते रहे. आधी रात के बाद भी बिजली कटती रहा. चार जून की सुबह 5.30 से 6.00 बजे के बीच लोड शेडिंग हुई.
