अन्नदा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया आइसीएमआर का शैक्षणिक भ्रमण

अन्नदा कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईसीएमआर–नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च फील्ड यूनिट, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया.

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईसीएमआर–नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च फील्ड यूनिट, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण में 75 छात्र-छात्राओं के साथ चार शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों को मॉलिक्यूलर बायोलॉजी लैब, एंटोमोलॉजी लैब सहित विभिन्न उन्नत प्रयोगशालाओं का अवलोकन करने का अवसर मिला. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक-सी एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए चल रहे शोध कार्यों और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी. रिसर्च साइंटिस्ट स्वाति सिन्हा और टेक्निकल असिस्टेंट दीक्षा सिंह ने प्रयोगशाला प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया. वहीं दीपक कुमार ने मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों और उनसे फैलने वाले रोगों पर जानकारी साझा की. विद्यार्थियों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की मॉलिक्यूलर लैब का भी भ्रमण किया, जहां आधुनिक जांच एवं अनुसंधान पद्धतियों को करीब से देखा. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश गोराई के मार्गदर्शन में हुआ. प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और शोध दृष्टिकोण को विकसित करने में सहायक होते हैं. उन्होंने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कक्षा से बाहर सीखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया. भ्रमण में आशीष कुमार, अमन कुमार सिंह, मुस्कान, आनाबिया, सोनू, गणेश, आदित्य वर्मा और सहयोगी वीरेंद्र भी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >