बाराती वाहन पलटा, एक दर्जन घायल

कुंदा : प्रखंड के मदारपुर गांव के समीप सोमवार की रात एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी बीआर 10 ई 1163, लावालौंग चानी गांव से बारात लेकर पोटम गांव […]

कुंदा : प्रखंड के मदारपुर गांव के समीप सोमवार की रात एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया.

जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी बीआर 10 ई 1163, लावालौंग चानी गांव से बारात लेकर पोटम गांव आ रही थी़ इसी बीच मदारपुर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ बारातियों ने बताया कि चालक नशे में वाहन चला रहा था़ चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >